Wed 29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
डॉ. आरएस पटेल ने दिखाया दम, याद आया पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह का चुनावी जुलूस काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर कुर्मी मतों के जरिए मोदी को घेरने की कोशिश रुपा पटेल ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का किया प्रतिनिधित्व 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित डॉ. आरएस पटेल ने दिखाया दम, याद आया पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह का चुनावी जुलूस काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर कुर्मी मतों के जरिए मोदी को घेरने की कोशिश रुपा पटेल ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का किया प्रतिनिधित्व 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित

सुचना

कुर्मियों की बातें : अनुप्रिया पटेल ने डूही कलां में छोटू महाराज सिनेमा और रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

राजेश पटेल, जमालपुर/मिर्जापुर। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार की शाम क्षेत्र के डूही कला. गांव में नवनिर्मित विलेज वाइब्स परिसर का उद्घाटन किया। साथ ही परिसर में स्थापित महान समाजवादी विचारक बाबू शिवनाथ सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस परिसर में छोटीू महाराज सिनेमा हाल, भव्य रेस्टोरेंट, वाटर पार्क, बच्चों के लिए फन जोन, रिसार्ट तो है ही, यहां डेस्टिनेशन वे़डिंग के लिए पूरा इंतजाम है।

इस अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के परिसर का निर्माण, जहां एक ही स्थान पर इतनी सारी चीजें हों, शायद पूरे भारत में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रोपराइटर सुशील सिंह ने बहुत ही साहस का काम किया है। उन्होंने इसके लिए उनकी सराहना की। उन्होंने इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि लोग परिवार सहित आकर फुर्सत के पल में इसका लुत्फ उठा सकें।

पूरे एरिया का क्षेत्रफल करीब 9 एक़ड़ है। इसके प्रोपराइटर सुशील सिंह तथा डाइरेक्टर प्रीति वर्मा ने बताया कि इसके निर्माण में ढेर सारी चुनौतियां थीं। सभी चुनौतियों से जूझते हुए आज सपना पूरा हुआ। परिसर में जिनकी प्रतिमा स्थापित की गई है, वह उनके नानाजी थे। उनही ही प्रेरणा से यह कार्य संभव हो सकी है। इसके माध्यम से उनकी स्मृतियां हमेशा जिंदा रहेंगी।

सुशील सिंह और प्रीति वर्मा ने केंद्रीय मंत्री जी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया ।

इस दौरान अनिल सिंह पटेल अपना दल एस प्रदेश उपाध्यक्ष, देवाशुं पटेल उर्फ दीपू पटेल राष्ट्रीय सचिव युवा, धनंजय सिंह पटेल, प्रभात सिंह, जिला महासचिव अमूल्य सिंह पटेल, विधान सभा अध्यक्ष वरुण सिंह पटेल, भगवान दास प्रजापति, उदय पटेल युवा जिला अध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह पटेल, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, पराग डेयरी वाराणसी के पूर्व चेयरमैन नवल किशोर सिंह, समाजसेवी राजनाथ सिंह, प्रभात सिंह, राजेश पटेल, राजेश कुमार दुबे, आलोक दुबे, प्रवीण कुमार सिंह, रामकुमार पटेल, सतीश, डॉ. राजू सिंह पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags :

mirzapur

anupriya patel

villege vibes

chhotu maharaj cinema

mirzapur tourism

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन