Tue 28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
डॉ. आरएस पटेल ने दिखाया दम, याद आया पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह का चुनावी जुलूस काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर कुर्मी मतों के जरिए मोदी को घेरने की कोशिश रुपा पटेल ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का किया प्रतिनिधित्व 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित डॉ. आरएस पटेल ने दिखाया दम, याद आया पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह का चुनावी जुलूस काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर कुर्मी मतों के जरिए मोदी को घेरने की कोशिश रुपा पटेल ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का किया प्रतिनिधित्व 12 फरवरी 2028 को एक करोड़ सरदारवादियों के जमावड़े का लक्ष्य आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित

सुचना

जनहित संकल्प पार्टी की सरदार पटेल एकता न्याय यात्रा : डॉ. आरएस पटेल ने दिखाया दम, याद आया पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह का चुनावी जुलूस

Patelon ki Baaten

Wed, Jun 24, 2026

डॉ. राजू पटेल, चुनार (मिर्जापुर)। यदि रैलियों, यात्राओं और सभाओं में जुटने वाली भीड़ को सफलता का मानक माना जाए तो बुधवार को आयोजित सरदार पटेल एकता न्याय यात्रा ने चुनार विधानसभा और मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में राजनैतिक बदलाव का संकेत दे दिया। इसका आयोजन नवगठित जनहित संकल्प पार्टी ने किया था। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के अध्यक्ष और सरदार सेना के संस्थापक डॉ. रमाशंकर सिंह पटेल (डॉ. आरएस पटेल) कर रहे थे।

टेंपो के आगे टेंपो। टेंपो के पीछे टेंपो। मोटरसाइकिलों का लंबा काफिला। चार पहिया वाहनों का रेला। नरायनपुर से चुनार तक हाईवे पर कहीं से भी खड़े होने पर जहां तक निगाह की पहुंच थी, यही देखने को मिल रहा था। इस यात्रा की तुलना पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के 1980 वाले चुनावी जुलूस से करते लोगों को सुना गया।

जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर एस पटेल के दिशा निर्देशन में 12 जून से प्रदेश व्यापी निकला सरदार पटेल एकता रथ 'न्याय यात्रा' बुधवार को चुनार विधान सभा के प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल मुन्ना मैनेजर के नेतृत्व में पटेल तिराहा नरायनपुर स्थित पटेल प्रतिमा से सुबह के 9 बजे भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं, चार चक्का, मोटर साइकिल, ऑटो रिक्शा के साथ निकाली गई।

यात्रा में सरदार सेना के संस्थापक व जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर एस पटेल ने स्वयं भाग लेकर युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और साथ में मुन्ना मैनेजर एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डॉ. आर एस पटेल ने सरदार पटेल एकता रथ 'न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय यात्रा शेरपुर, परसोधा, कैलहट, एवं जमुई होते हुए राजरतन लॉन चुनार पहुंचा जहां एक विशाल जन सभा किया गया।

यात्रा का उद्देश्य देश व प्रदेश में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यस्था, बढ़ते अपराध व अन्याय एवं अत्याचार पर पूर्ण विराम लगाने हेतु विभिन्न जनपदों में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना रहा।

इस जन सभा को डॉ. आरएस पटेल, महेंद्र सिंह मुन्ना मैनेजर आदि ने संबोधित करते हुए देश व प्रदेश की मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए अपने विचार जनता के सामने प्रकट किए। इसके उपरांत हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित पांच सूत्री मांग हेतु ज्ञापन उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपा।

जनहित संकल्प पार्टी की इस न्याय यात्रा के समर्थन में उमड़ते विशाल जन सैलाब को देखकर लोगों में एक नई उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी।

न्याय यात्रा के दौरान लगातार आरएस पटेल जिंदाबाद, मुन्ना मैनेजर जिंदाबाद, जनहित संकल्प पार्टी जिंदाबाद, सरदार सेना जिंदा बाद का नारा लगता रहा।

सरदार सेना एकता रथ न्याय यात्रा में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल जनहित संकल्प पार्टी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एडवोकेट रामलाल पटेल, सुनील पटेल फौजी, प्रदेश महासचिव एस पी आलोक पटेल, सतीश पटेल जिला अध्यक्ष सरदार सेना, अजया भारती जिलाध्यक्ष मिर्जापुर महिला मोर्चा, इज़हार खान जिलाध्यक्ष मिर्जापुर अल्पसंख्यक, विजय पटेल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, रेखा पटेल जिला उपाध्यक्ष, प्रिंस पटेल जिला उपाध्यक्ष सरदार सेना, चंद्रशेखर यादव जिला सचिव, राजेश पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष समेत हजारों लोगों ने भाग लिया।

Tags :

mirzapur

chunar

yadunath singh

politics

sardar sena

janhit sankalp party

चुनार

मिर्जापुरॉ

राजनीति

सरदार सेना

जनहित संकल्प पार्टी

यदुनाथ सिंह

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन