Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम एक साथ मनी छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबू रामबुलावन सिंह की पुण्यतिथि आत्मसम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान - जी. करुणानिधि गुर्जर और कुर्मी दोनों समाज एक साथ बैठे तो क्या हुआ निर्णय? सरदार सेना के दबाव पर गार्गी पटेल के हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लखनऊ में 31 मई को होगा अर्जक संघ का कार्यक्रम राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष राजदीप महाविद्यालय में जय श्री वल्लभ राष्ट्रकथा आयोजित भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष और अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित महात्मा जोतीराव फुले और हम एक साथ मनी छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबू रामबुलावन सिंह की पुण्यतिथि

सुचना

प्रतापगढ़ में भारतीय कुर्मी महासभा का संगठन विस्तार : राम खेलावन पटेल जिला अध्यक्ष तथा दुखीराम वर्मा बने जिला महासचिव, आलोक वर्मा बने प्रदेश युवा अध्यक्ष

Patelon ki Baaten

Tue, May 26, 2026

प्रतापगढ़। दिनांक 25 मई 2026 को धरौली में राम खेलावन पटेल की अध्यक्षता में भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजी0 राजेंद्र पटेल तथा मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र पटेल रहे। बैठक का कुशल संचालन प्रदेश सचिव रणजीत वर्मा ने किया।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र पटेल ने महासभा की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महासभा द्वारा समाज के युवाओं का बौद्धिक मार्गदर्शन करते हुए समय-समय पर प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है तथा समाज में व्याप्त सामाजिक विसंगतियों, कुरीतियों, अंधविश्वास एवं पाखंडवाद के खिलाफ महासभा समाज को निरंतर जागरूक करती रहती है। इसी क्रम में भारतीय कुर्मी महासभा अब तक पूरे प्रदेश में एक हजार से अधिक मृत्यु भोज उत्सव का बहिष्कार करा चुकी है। महासभा ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का सतत प्रयास करती रहती है।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राम खेलावन पटेल को भारतीय कुर्मी महासभा प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष तथा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य दुखीराम वर्मा को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इसी क्रम में आलोक वर्मा को युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा सेना से रिटायर्ड राम कृपाल पटेल को जिला संरक्षक, विद्वान अधिवक्ता विनय वर्मा को अधिवक्ता परिषद का जिला अध्यक्ष तथा विद्वान शिक्षक एवं प्रधानाचार्य योगेश वर्मा को शिक्षक परिषद का सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस दौरान रामखेलावन पटेल, दुखीराम वर्मा, विशेश्वर पटेल, राम कृपाल पटेल, आलोक वर्मा, विनय वर्मा, योगेश वर्मा, रमाशंकर पटेल, जय सिंह पटेल एवं प्रमोद कुमार पटेल आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के दौरान राम खेलावन पटेल, दुखीराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चंद्र पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजी0 राजेंद्र पटेल, विशेश्वर पटेल, बृजेश पटेल, योगेश वर्मा, रामकृपाल पटेल (प्रबंधक), आलोक वर्मा, विनय वर्मा, प्रदीप पटेल, दिनेश पटेल, चंदन पटेल, रमाशंकर पटेल, सुनील वर्मा, रामाश्रय वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, अजीत पटेल, जय सिंह पटेल, विकास पटेल, सुरेंद्र कुमार पटेल, रंजीत वर्मा, प्रमोद कुमार पटेल, नर्सिंग वर्मा, रामू वर्मा, चंदन वर्मा, शैलेंद्र कुमार, आकाश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags :

kurmi

pratapgarh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन