प्रदेश महासचिव गौरव सिंह पटेल ने उठाया क्रांतिकारी कदम : भारतीय कुर्मी महासभा ने कराया एक और मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार
Patelon ki Baaten
Sat, May 9, 2026
चुनार (मिर्जापुर)। दिनांक 07 मई 2026 को रानीपुर, चुनार निवासी भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश महासचिव तथा भारतीय समतामूलक महासभा के प्रदेश महासचिव एवं विद्वान शिक्षक गौरव सिंह पटेल ने समाज सुधार की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अपने पूज्य पिता जी के दिवंगतोपरांत सर्वप्रथम उनका नेत्रदान कराया। तत्पश्चात भारतीय कुर्मी महासभा द्वारा संचालित मृत्युभोज उत्सव बहिष्कार के अभियान को आगे बढ़ाते हुए 10वें दिन आदरांजलि सभा का आयोजन किया। उन्होंने समाज में हजारों साल से चली आ रही मृत्युभोज उत्सव जैसी सड़ी-गली परंपरा का बहिष्कार करते हुए अंधविश्वास एवं पाखंडवादी व्यवस्था पर करारा कुठाराघात किया।

इस दौरान मृत्युभोज उत्सव बहिष्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. आर बी सिंह पटेल ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय समतामूलक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट ब्रजलाल लोधी जी रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र पटेल ने किया।
प्रदेश महासचिव श्री गौरव सिंह पटेल ने आदरांजलि सभा के दौरान ऐतिहासिक एवं सराहनीय पहल करते हुए कक्षा 6, 7 एवं 8 में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 10 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनको प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने घोषणा की कि पांच लाख रुपये की एफडी कराया जायेगी तथा उस एफडी से आने वाले ब्याज को प्रतिवर्ष पूज्य पिताजी के नाम गरीब एवं प्रतिभाशाली छात्र - छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज से पधारे भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजी. राजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कमल सिंह पटेल (प्रयागराज), प्रदेश सचिव ब्रह्म सिंह पटेल (देवरिया), पूर्व मंत्री एवं विधायक रामशंकर सिंह, भारतीय समतामूलक महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह पटेल (मिर्जापुर), जिला संरक्षक डीआर सिंह पटेल (प्रयागराज), जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पटेल (प्रयागराज),मो इरशाद (प्रयागराज), जिला महासचिव मणि शंकर पटेल (देवरिया) पूर्व स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल और अर्जक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रावली पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल, प्रधानाचार्य अंतेश सिंह वाराणसी, कमल कांत राय प्रधानाचार्य, प्रबंधक समरजीत सिंह, प्रधान धनेश्वर सिंह, आलोक सिंह पटेल एड, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष सुशील सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनूप सिंह पटेल आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
Tags :
mirzapur
chunar
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन