प्रयागराज।
दिनांक 28 मार्च 2026 को भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चंद्र पटेल के निर्देश पर अधिवक्ता परिषद के जिला महासचिव एडवोकेट संजय कुमार पटेल के नेतृत्व में चंदापुर, फाफामऊ, प्रयागराज में ध्वस्त हुए कोल्ड स्टोर के मामले में किसानों एवं मजदूरो को विशेष अनुदान प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिला अधिकारी प्रयागराज के माध्यम से भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश एवं भारतीय समतामूलक महासभा द्वारा संयुक्त ज्ञापन दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि 23 मार्च 2026 को चंदापुर, फाफामऊ, प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में अचानक अमोनिया गैस फटने के कारण कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग ध्वस्त हो गई थी। जिसमें कार्य कर रहे चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई तथा 19 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में सैकड़ो किसानो की कोल्ड स्टोर में जमा लाखों बोरी आलू भी बर्बाद हो गई। जिससे किसानों एवं मजदूरों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान एवं मजदूर सभी बुरी तरह से परेशान है। एक तरफ जहां किसानों की जमा पूंजी लाखों बोरी आलू एवं भविष्य की उम्मीदें पूरी तरह ध्वस्त हो गई तो वहीं दूसरी तरफ मजदूरों की रोजी-रोटी भी छिन गई। उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना से व्यथित भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश एवं भारतीय समता मूलक महासभा मजदूरो एवं किसानों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्रीसे ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांग की है:--
1. मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत से प्रभावित परिजनों को 25-25 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग सरकारी खजाने से प्रदान किया जाए।
2. उक्त घटना में घायल हुए मजदूरों को इलाज हेतु 5- 5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग सरकारी खजाने से प्रदान किया जाए।
3. कोल्ड स्टोर में जमा हुई किसानों की लाखों बोरी आलू का मूल्य बाजार रेट पर तय कर किसानों के प्रति विशेष सहानुभूति रखते हुए मुवावजा सरकारी खजाने से प्रदान किया जाए।
ज्ञापन के दौरान जिला संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट शांति स्वरूप पटेल, जिला संरक्षक एडवोकेट डॉ राकेश पटेल, जिला संरक्षक एडवोकेट शंभूनाथ पटेल, जिला महासचिव एडवोकेट संजय कुमार पटेल, एडवोकेट सुनील कुमार पटेल, एडवोकेट राजेश कुमार पटेल, एडवोकेट ज्ञानचंद बिंद, एडवोकेट कमलेश कुमार पटेल, एडवोकेट महेश कुमार निषाद, एडवोकेट सचिन भास्कर, एडवोकेट कृष्ण कुमार पटेल, एडवोकेट राम आसरे पटेल, एडवोकेट राम तीरथ पटेल, एडवोकेट बृजेश पटेल, एडवोकेट शिव शंकर पटेल, एडवोकेट आर के पटेल, एडवोकेट अखिलेश कुमार, एडवोकेट बलराज पटेल, एडवोकेट प्रदीप कुमार पटेल, एडवोकेट दिनेश कुमार गौड़ एवं एडवोकेट सूरज कुमार पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।